RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, क्या घटेगा EMI का बोझ?

नई दिल्ली। रिजर्व बैकं ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का फैसला सामने आ गया है।RBI ने बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। सोमवार से शुरू हुई RBI की बैठक का फैसला बुधवार को सामने आ गया।

Repo rate unchanged at 6.5%, Reverse repo rate unchanged at 6.25%, Bank rate at 6.75%

आरबीआई की बैठक में ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं नहीं किया गया है। रेपो रेट रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 6.25 फीसदी है। बैठक में आरबीआई ने होम, ऑटो और पर्सनल लोन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए लोगों को राहत दी। आरबीआई ने बैंक रेट 6.75 फीसदी रखी। जिसके बाद बैंकों को भी इस पर फैसला लेना होगा। आरबीआई के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने से आपके EMI पर कोई असर नहीं पड़ेगा। न तो इसमें कोई बढ़ोतरी होगी और न ही राहत मिलेगी।

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते महंगाई में होने वाली कमी की आशंका को देखते हुए आरबीआई ने ब्याज दरों में इजाफा नही कर उद्योग को बड़ी राहत दी है।

क्या होता है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट

रेपो रेट (Repo rate) वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है। रेपो रेट कम होने से बैंक से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है। इसका असर आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन के रेट पर भी पड़ता है।

रिवर्स रेपो रेट: वह दर होती है जिस पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो रेट बाजार में नकदी की तरलता को नियंत्रित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+