Retail Inflation: महंगाई से मिली राहत, खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में घटकर 4.87 पर पहुंची
Retail Inflation: महंगाई के मामले में लोगों को बड़ी राहत मिली है। खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में घटकर 4.87 प्रतिशत हो गई। यह सितंबर में 5.02 प्रतिशत थी।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में तीन महीने के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत पर आ गई थी। अक्टूबर की बैठक में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने 2023-24 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था, जो 2022-23 में 6.7 प्रतिशत से कम है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत पर रखना चाहता है, न कि 2-6 प्रतिशत के बीच।
केंद्र सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि सीपीआई मुद्रास्फीति दोनों तरफ 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे। केंद्रीय बैंक अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति तय करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है।
यह भी पढ़ें- आम लोगों को राहत, सितंबर में 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, अगस्त में 6.83 फीसदी थी












Click it and Unblock the Notifications