Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PMC बैंक खाताधारकों के लिए राहत की खबर, अब निकाल सकेंगे 1 लाख रू तक कैश,बैंक पर बढ़ी पाबंदी

नई दिल्ली। पीएमसी बैंक खाताधारकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने थोड़ी राहत दी है। केंद्रीय बैंक ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों को अब 1 लाख रुपए तक कैश निकालने की छूट दी है, हालांकि बैंक पर प्रतिबंध अगले 6 महीने तक जारी रहेगा। बैंक ने खाताधारकों को राहत देते हुए कैश विड्रॉल लिमिट को बढ़ा दिया है, लेकिन बैंक पर बैकिंग गतिविधियों के लिए पाबंदियों को जारी रखा है। ये प्रतिबंध अगले 6 महीने यानी 22 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

 PMC खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर

PMC खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर

RBI ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों को थोड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक पर प्रतिबंध को अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि कैश निकालने की लिमिट को 1 लाख रुपए तक दिया गया है। इससे पहले आरबीआई ने PMC बैंक पर 23 जून 2020 के लिए प्रतिबंध लगाया था, जिसे अब अगले 6 महीनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।

दिसंबर 2020 तक बैंक पर पाबंदी

दिसंबर 2020 तक बैंक पर पाबंदी

RBI ने जहां ग्राहकों को राहत दी तो वहीं बैंक पर बैंकिंग लेनदेन, लोन बंटवारे आदि संबंधित पाबंदियों को पहले की तरह की जारी रखा है। आरबीआई ने पीएमसी बैंक पर जारी सभी पाबंदियों को 22 दिसंबर 2020 तक के लिए बड़ा दिया है। हालांकि बैंक ने कोरोना संकट के बीच बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत दी और कैश निकालने की मौजूदा लिमिट को बढ़ा दिया। आरबीआई के इस आदेश के बाद पीएमसी बैंक के ग्राहक अब अपने खाते से 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। इससे पहले पीएमसी बैंक के ग्राहकों को साधारण हालात में 50,000 रुपए तक निकालने की छूट मिली थी। बैंक के करीब 85% ग्राहकों को इस सीलिंग से ये लाभ हुआ है।

वित्तीय अनिमितताओं के कारण लगी पाबंदी

वित्तीय अनिमितताओं के कारण लगी पाबंदी

आपको बता दें कि वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के कारण आरबीआई ने 23 सितंबर को पीएमसी बैंक पर वित्तीय लेनदेन की पाबंदी लगा दी थी। जांच में पता चला कि PMC बैंक ने 6,226 करोड़ रुपए HDIL को दिये थे, जिसमें से सिर्फ 439 करोड़ रुपए की ही जानकारी रिजर्व बैंक को दी गई थी। हालांकि अभी मामले की जाचं जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+