रिलायंस देशभर के सौ स्कूलों में खोलेगी पुस्तकालय
बैंगलुरू। निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने देशभर के सौ स्कूलों में पुस्तकालय खोलने की बात कही है। रिलायंस इस मुहिम की शुरुआत गैर-लाभकारी संस्था 'रूम टू रीड' के साथ मिलकर करेगा। इस साझेदारी के तहत कंपनी देश भर में 100 से अधिक पुस्तकालय स्थापित करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस साझेदारी का मकसद देश भर में 10 हजार से अधिक बच्चों तक पुस्तकालय की सुविधा को पहुंचना है।

गौरतलब है कि रूम टू रीड एक गैर लाभकारी संस्था है, जो देश भर में स्कूलों में लाइब्रेरी स्थापित कर साक्षरता फैलाने और शिक्षा क्षेत्र में लैंगिक समानता कायम करने के लिए काम करती है। इस संस्था ने पहली लाइब्रेरी 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर मुंबई के एक स्कूल में स्थापित की गई थी। कंपनी ने इसके बाद राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के नगरपालिका द्वारा संचालित स्कूलों में लाइब्रेरी की स्थापना और उनका संचालन करेगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप राव ने कहा कि 'इस भागीदारी के तहत हम विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करके बच्चों में पढऩे की आदत को प्रोत्साहित और विकसित करेंगे।' बहरहाल देखने वाली बात यह है कि आने वाले समय में बच्चों को इन पुस्तकालयों का कितना लाभ मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications