आज 2 बजे शुरू होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री ने आज अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के आयोजन की जानकारी दी है। यह मीटिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। बताते चलें, रिलायंस इंडस्ट्री कंपनी द्वारा हर साल एक मीटिंग आयोजित की जाती है और इस मीटिंग के दौरान कंपनी बड़े-बड़े ऐलान करती है। हालांकि, कंपनी ने इस साल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार 43वीं AGM को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है।

आज 2 बजे शुरू होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

अलग अलग वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए रिलायंस के एक लाख से अधिक शेयर होल्डर इस मीटिंग में शामिल होंगे। मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि कंपनी का आईपीओ लॉन्च होने के बाद यह पहली एजीएम है। उम्मीद की जा रही कि मुकेश अंबानी इस एजीएम के दौरान रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स, फाइनेंशियल सेक्टर और ई-कॉमर्स संबंधी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे।

Recommended Video

      RIL AGM 2020: Mukesh Ambani का ऐलान, Jio में 33,737 Crore Invest करेगा Google | वनइंडिया हिंदी

      उल्‍लेखनीय है कि ईधन, रिटेल से लेकर टेलीकॉम बिजनेस में अग्रणी रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण हाल में 12 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया। रिलायंस इस आंकड़े को छूने वाली पहली लिस्टेड भारतीय कंपनी बन गई है। इस बीच एजीएम वाले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 1978.80 रुपए के साथ अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

      इन बातों पर रहेगी खास नजर

      • आयल टु केमिकल बिजनेस के लिए सऊदी अरामको के साथ डील पर अपडेट
      • पेट्रोकेमिकल बिजनेस और आयल टु केमिकल बिजनेस के लिए आगे का रोडमैप
      • जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ (विदेशी बाजार में लिस्टिंग)
      • फाइबर और टावर इंफ्रास्ट्रक्चर
      • रिलायंस रिटेल और के लिए रोडमैप
      • जियो प्लेटफॉर्म के साथ 13 कंपनियों के अलावा अन्य कोई डील

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+