जियो, वोडा, एयरटेल और आइडिया के 1GB प्रतिदिन डाटा प्लान में कौन है बेस्ट
नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में इन दिनों सभी कंपनियों के बीच डाटा वार छिड़ी हुई है। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सभी रोज नए प्लान लॉन्च कर यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगी हैं। इन सभी प्लान में जो सबसे यूजर्स के बीच जो सबसे लोकप्रिय प्लान है वो प्रतिदिन 1GB वाला डाटा प्लान है। आइए देखते हैं इन सभी के पास प्रतिदिन 1GB डाटा वाला कौन सा बेहतर प्लान है।

रिलायंस जियो का प्लान
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 1GB डाटा वाले सभी प्लान को बंद कर यूजर्स को उतने ही पैसे में रोजाना 1.5GB डाटा देने का ऐलान किया है। जियो के 399 रुपये प्लान की बात की जाए तो इस प्लान में जियो यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1.5GB डाटा दे रहा है। साथ ही यूजर्स को फ्री एसएमएस, कॉलिंग औऱ रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी।

एयरटेल का 1GB प्रतिदिन डाटा प्लान
एयरटेल अपने 399 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1GB डाटा ऑफर करता है। डाटा के साथ ही यूजर्स को हर रोज 100 फ्री एसएमएस, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।

वोडाफोन का 1GB प्रतिदिन डाटा प्लान
वोडाफोन के प्लान की बात की जाए तो वोडाफोन ने यूजर्स के लिए 399 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग जैसी सुविधाएं मिल रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की है।

आइडिया का 1GB प्रतिदिन डाटा प्लान
आइडिया की अगर बात की जाए तो आइडिया के 199 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। अन्य कंपनियों की तरह आइडिया भी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोमिंग की सुविधा ऑफर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications