रिलायंस जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, हैरान हैं सारी कंपनियां
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने महज एक साल के अंदर ही एक रिकॉर्ड बना दिया है। साल भर में ही कंपनी के ग्राहकों की सख्या 13 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद मुकेश अंबानी ने जियो के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है- साल भर में हमने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे बड़ी संतुष्टि इस बात की है कि हमने उस मिथक को तोड़ दिया है कि भारत आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने को तैयार नहीं है।

5 सितंबर को शुरू हुई थी सेवा
रिलायंस जियो की सेवा 5 सितंबर से शुरू हुई थी। कंपनी ने अपने शुरुआती 90 दिनों के लिए ग्राहकों को वॉइस और डेटा की मुफ्त सेवा दी थी। इसके बाद कंपनी ने जनवरी में दोबारा मुफ्त सेवाओं को तीन महीने यानी 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया था। कंपनी ने इसके बाद फिर से 15 दिन तक मुफ्त सेवा देनी चाही, लेकिन ट्राई के आदेश पर बीच में ही कंपनी को अपनी मुफ्त सेवाएं रोकनी लगीं।

डेटा खपत करने में बने नंबर-1
रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिलायंस जियो की साल भर की सेवा में भारत में मोबाइल डेटा खपत 20 करोड़ जीबी प्रति माह से बढ़कर 150 जीबी डेटा प्रतिमाह हो गई है। इसमें से 125 करोड़ जीबी डेटा की खपत तो सिर्फ रिलायंस जियो के ग्राहक ही कर रहे हैं। इस तरह रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में 155वें स्थान से पहले नंबर पर पहुंच गया है।

अभी और बनेंगे रिकॉर्ड
हाल ही में रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च किया गया है, जिसकी करीब 6 लाख बुकिंग भी हो चुकी हैं और सितंबर से यह फोन लोगों को मिलने भी लगेंगे। माना जा रहा है कि यह किफायती फोन आने के बाद ग्राहकों को संख्या में काफी तेजी आएगी। अनुमान है कि इससे वे लोग भी जुड़ जाएंगे जो अभी 2जी मोबाइल चलाते हैं। आपको बता दें कि इस फोन के लिए आपको 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, जो तीन साल बाद फोन वापस करने पर आपको वापस भी मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications