सभी को पछाड़ा Reliance Jio ने, लगातार 8वीं बार 4जी डाउनलोडिंग स्पीड में किया टॉप

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार 8वीं बार भी रिलायंस जियो टॉप पर रहा है। बाकी सभी टेलिकॉम कंपनियों की स्पीड रिलायंस जियो के मुकाबले काफी कम रह गई है। रिलायंस जियो की डाउनलोडिंग स्पीड 18.43 एमबी प्रति सेंकड रही है। यह लगातार 8वां ऐसा महीना है, जिसमें डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने टॉप किया है। आपको बता दें कि जहां एक ओर रिलायंस जियो ने स्पीड के मामले में टॉप किया, वहीं दूसरी ओर, अन्य टेलिकॉम कंपनियों की स्पीड कम हुई है। अगस्त महीने में रिलायंस जियो के नेटवर्क से औसत डाउनलोडिंग स्पीड 18.43 एमबीपीएस रही है।

सभी को पछाड़ा जियो ने, लगातार 8वीं बार डाउनलोड स्पीड में किया टॉप

जुलाई में यह स्पीड 18.36 एमबीपीएस थी। ट्राई के आकंड़ों के अनुसार अगस्त महीने में भारती एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड घटकर 8.55 एमबीपीएस रही। जो जुलाई माह में 9.28 एमबीपीएस थी। 4जी डाउनलोड स्पीड के मोर्चे पर एयरटेल चौथे स्थान पर रहा। इस दौरान वोडाफोन दूसरी सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क कंपनी रही, जिसके नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 8.99 एमबीपीएस आंकी गई। वहीं आइडिया 8.74 एमबीपीएस स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर रही। इन दोंनो कंपनियों का प्रदर्शन अपने ही जुलाई माह के प्रदर्शन के मुकाबले खराब रहा। इससे पिछले महीने जुलाई में वोडाफोन की डाउनलोड स्पीड 9.59 एमबीपीएस रही थी। वहीं आइडिया के नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 8.89 एमबीपीएस थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+