Jio फोन पर क्या-क्या होंगे टैरिफ प्लान, कितने होंगे दाम?
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह जियो फोन जियो ग्राहकों के लिए मुफ्त में लॉन्च किया गया है, लेकिन आपको 1500 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, जो आपको 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इस फोन के लिए कौन सा टैरिफ लॉन्च किया गया है।

153 रुपए का टैरिफ
मुकेश अंबानी ने जियो फोन के लिए 153 रुपए का टैरिफ लॉन्च किया है। इस प्लान के वैधता एक महीने की है, जिसमें आपको अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग तो मिलेगी ही, साथ ही रोजाना 500 एमबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस तरह से देखा जाए तो आपको महीने भर में कुल 14 जीबी इंटरनेट डेटा मिल जाएगा।

जियो फोन टीवी टैरिफ
आप जियो फोन का इस्तेमाल करके अपनी टीवी को भी इससे जोड़ सकते हैं और अपना पसंदीदा प्रोग्राम अपने घर की बड़ी टीवी पर देख सकते हैं। इसके लिए मुकेश अंबानी ने 309 रुपए का एक टैरिफ लॉन्च किया है। इस पैक के जरिए आप रोजाना 3-4 घंटे अपनी टीवी पर अपना पसंदीदा प्रोग्राम देख पाएंगे। जियो फोन को टीवी से जोड़ने के लिए एक टीवी केबल का इस्तेमाल किया जाएगा।
Recommended Video


शैशे टैरिफ पैक
मंथली टैरिफ के अलावा मुकेश अंबानी ने दो शैशे पैक भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें पहला पैक 54 रुपए का है, जिसकी वैधता एक सप्ताह की होगी। इसके अलावा 24 रुपए का भी एक शैशे टैरिफ लॉन्च किया गया है, जिसकी वैधता 2 दिनों की होगी। इन दोनों पैक में भी आप रोजाना 3-4 घंटे अपना पसंदीदा प्रोग्राम अपने घर की टीवी पर देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications