महज 4 हजार होगी Reliance Jio Smartphone की कीमत, बाजार पर छा जाने की तैयारी

नई दिल्ली। इंटरनेट डेटा और कॉलिंग के क्षेत्र में तहलका मचाने के बाद रिलायंस जियो अब स्मार्टफोन के बाजार पर अपनी बादशाहत कायम करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो इस वर्ष के अंत तक यानी दिसंबर, 2020 तक सबसे सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। जियो का आने वाला नया फोन 4जी के साथ-साथ 5जी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने लोकल सप्लायर्स को भारत में प्रॉडक्शन कपैसिटी बढ़ाने के लिए कहा है, कंपनी की अगले दो वर्षों में 20 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स तैयार करने की योजना है।

4,000 रुपए होगी फोन की कीमत

4,000 रुपए होगी फोन की कीमत

जियो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ जानकारियां मीडिया में सामने आई हैं। जियो का यह सस्ता फोन गूगल की साझेदारी के साथ आएगा और इसमें ग्रहकों को डेटा ऑफर भी मिलेगा। कीमत की बात करें तो कंपनी मीडिल क्लास ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए फोन की कीमत को कम से कम रखने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत लगभग 4,000 रुपए (54 डॉलर) होगी।

20 करोड़ स्मार्टफोन बेचने का टारगेट

20 करोड़ स्मार्टफोन बेचने का टारगेट

रिलायंस का टारगेट अलगे दो साल में 15 से 20 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री करना है। इससे स्थानीय फैक्ट्रियों को भी बढ़ावा मिलेगा और चीनी बाजार को बड़ा झटका लगेगा। बता दें कि गूगल ने मुकेश अंबानी के कंट्रोल वाली रिलायंस जियो में इस साल जुलाई में करीब 33,102 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया गया था। कंपनी की तरफ से Google द्वारा एक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) विकसित किए जाने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

फोन खरीदने पर ग्रहाकों को फ्री मिलेगा डेटा पैक

फोन खरीदने पर ग्रहाकों को फ्री मिलेगा डेटा पैक

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि फोन खरीदने पर ग्रहाकों को डेटा पैक भी मिलेगा। यह सस्ता फोन भारत के मिडिल क्लास (मध्यम वर्ग) के लोगों के लिए सबसे अच्छा ऑफर साबित हो सकता है। फोन के दिसंबर में या अगले साल जनवरी 2021 के शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि रिलायंस भारत की मोस्ट वैल्यूड कंपनी है।

भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन का कब्जा

भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन का कब्जा

गूगल का यह ओएस रिलायंस जियो के 4जी और 5जी स्मार्टफोन में होगा। बता दें कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को यह बड़ा समर्थन है। अगर रिलायंस जियो अपना सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारता है तो यहां पहले से मौजूद चीनी कंपनियों के फोन जैसे Xiaomi, रियलमी, ओप्पो और विवो को जोरदार झटका लग सकता है। बता दें कि इन कंपनियों का भारत के लो-कॉस्ट स्मार्टफोन मार्केट में काफी दबदबा है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio Bumper offer: जियो धमाका, 5 महीने तक FREE डेटा के साथ पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+