मार्केट से रिलायंस जियो सिम गायब, लोगों ने किया कारोबारियों के नाक में दम
रायपुर। रिलायंस जियो के मनलुभावन ऑफरों के लॉन्च हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है कि मार्केट में उसके सिम को लेकर मारा-मारी मच गई है और अभी से बाजार से जियो सिम के गायब होने की खबरें आ रही हैं।
यही नहीं मार्केट से 4जी हैंडसेटों से भी सिम के गायब होने की बात सामने आयी है जबकि रिलायंस कंपनी ने दावा किया है कि अन्य हैंडसेट्स के साथ यह सिम दी जा रही है।
लोगों ने मोबाइल शॉपस और संस्थानों में सिम को लेकर हंगामा काटा हुआ है, जिसके कारण कई जगह तो लोगों को पोस्टर चिपकाने पड़े हैं कि यहां रिलांयस जियो का सिम उपलब्द्ध नहीं इसलिए इस बारे में पूछकर संस्थान का टाइम बर्बाद ना करें। रिलांयस जियो की मांग ने कारोबारियों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है।
दरअसल समस्या ये भी है कि पंद्रह दिन पहले से ही जमा हो चुके जियो की पुराने सिम अभी तक एक्टिवेट नहीं हुए है जिसके कारण कस्टमर्स संस्थानों और दुकान वालों का सिर खा रहे हैं। कंपनी ने दावा किया था कि सभी 4 जी हैंडसेटों में उनकी सिम दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications