अब 3 महीनों तक फ्री में मिलेंगे रिलायंस जियो 4G डेटा वाले सिम कार्ड्स
नयी दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद रिलायंस जियो ने 3 महीनों के लिए अपने सिम कार्ड की ओपन सेल शुरू कर दी है। यानी 90 दिनों के फ्री अनलिमिटेड 4G डेटा और कॉलिंग के साथ रिलाइंस जिओ के सिम मिलेंगे। अगर आपके पास 4G स्मार्टफोन है, आप फ्री में रिलायंस जिओ सिम कार्ड ले सकते हैं और 90 दिनों तक फ्री डेट के साथ-साथ कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं।

इसके लिए आपको रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाकर रिलायंस जियो सिम खरीदना होगा। जैसे ही आप रिलाइंस जिओ की सिम कार्ड खरीदकर अपने पजी स्मार्टफोन में लगाएंगे आपको तीन महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएएस की सुविधा मिलने लगेगी।
रिलायंस जियो 4जी सिम के साथ यूजर्स को 3 महीने के लिए अमलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस दिए जा रहे हैं। अब तक 4जी फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र सीधे स्टोर में जाकर रिलायंस जियो सिम कार्ड खरीद सकते हैं। लेकिन अब आप रिलाइंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी स्टोर से ये सिम कार्ड ख रीद सकते हैं। इसके लिए आपको जरुरी कागजात जमा कराने होंगे।











Click it and Unblock the Notifications