Jio का सुपर प्लान, सिर्फ 49 रुपये में गांव-गांव में हो जाएगा JioPhone का कब्जा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही जियो फोन यूजर्स के लिए सिर्फ 49 रुपये में एक शानदार प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान को देश का सबसे सस्ता टैरिफ प्लान बताया जा रहा है। टेलीकॉम एक्सपर्ट की माने तो इस प्लान को लॉन्च करने के पीछे दरअसल जियो की दूसरी ही मंशा है और वो है जियोफोन को भारत के गांव-गांव तक पहुंचाना।

4G फोन, अभी भी सपने की तरह
जियो के 49 रुपये के प्लान में जियोफोन यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डाटा मिलता है। साथ ही 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग भी फ्री है। टेलीकॉम मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए अभी भी 4G फोन रखना किसी सपने की तरह है। ऐसे में जियो का ने इन सभी को सिर्फ 49 रुपये में प्लान लॉन्च कर जियोफोन यूज करने के लिए आकर्षित है।

जियोफोन की दोबारा शुरू हुई बुकिंग
टेलीकॉम एक्सपर्ट इस बात को इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि जियो ने 49 रुपये के प्लान को लॉन्च करने के साथ ही जियोफोन की बुकिंग एक बार फिर से शुरू कर दी है। जियोफोन एक 4G फीचर फोन है जिसमें जियो के सभी एप्स चलते हैं। जियोफोन की कीमत 1500 रुपये है जो कि 3 साल बाद रिफंडबल है।

करोड़ों में है ऐसे यूजर्स की संख्या
ऐसे में रिलांयस जियो अपने सस्ते 4जी फीचर फोन और 49 रुपये के सस्ते प्लान से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में उन लोगों को आकर्षित कर रहा है जो लोग अभी तक पैसे की तंगी के चलते 4जी फोन नहीं यूज कर पाते थे। ऐसे लोगों की संख्या करोड़ों में हैं। और जियोफोन की जिस तरह तेजी से बुकिंग हो रही है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही ग्रामीण भारत में जियोफोन का दबदबा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications