500 रुपये के अंदर रिलायंस Jio के ये 4 धांसू प्लान, चौथा है सबसे बेस्ट

Recommended Video

    Jio के 4 धमाकेदार offer, कीमत 500 Rs से भी कम | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो मार्केट में आने के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियों के बीच डाटा वार शुरू हो चुका है। जियो के एक से बढ़कर धांसू प्लान के चलते सभी कंपनियों को अपने ग्राहकों को कम कीमत पर 4G डाटा प्लान निकालने को मजबूर होना पड़ा। अभी भी मार्केट में जियो के ही प्लान सबसे कम कीमत पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा सेवाएं ऑफर कर रहा है। अगर 500 रुपये के अंदर वाले प्लान की बात की जाए तो जियो ग्राहकों को 4 ऐसे 4G डाटा प्लान दे रहा है जिसमें रोजाना 1 जीबी डेली लिमिट के साथ अनिलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिल रही है। आइए जानते हैं जियो के इन 4 प्लान में यूजर्स को क्या मिल रहा है फायदा -

    रिलायंस जियो Rs. 309 रीचार्ज प्लान

    रिलायंस जियो Rs. 309 रीचार्ज प्लान

    1 जीबी डेली लिमिट के साथ जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 49 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1 जीबी 4G डाटा मिलता है। 1 जीबी की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस और रोमिंग फ्री है।

    रिलायंस जियो Rs. 399 रीचार्ज प्लान

    रिलायंस जियो Rs. 399 रीचार्ज प्लान

    जियो के 399 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों तक रोज 1 जीबी हाईस्पीड 4G डाटा मिलता है। 1 जीबी खत्म होने के बाद 64 kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इसके अतिरिक्त इस प्लान में 70 दिनों तक यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है।

    रिलायंस जियो Rs. 459 रीचार्ज प्लान

    रिलायंस जियो Rs. 459 रीचार्ज प्लान

    जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मार्केट में आया है। रिलासंय जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डाटा, फ्री कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग की सुविधा मिलती है।

    रिलायंस जियो Rs. 499 रीचार्ज प्लान

    रिलायंस जियो Rs. 499 रीचार्ज प्लान

    अगर आप तीन महीने में एक बार अपना मोबाइल रीचार्ज कराना चाहते हैं तो आपके लिए जियो का यह प्लान सबसे बेस्ट है। जियो के 499 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। जियो इस प्लान में यूजर्स को 91 GB डाटा (1 GB डेली लिमिट) ऑफर्स कर रहा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+