Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jio Mart ने 1000 कर्मचारियों को किया बाहर, 9000 और की होगी छंटनी

रिलायंस जियो मार्ट ने 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 9000 और कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है। कंपनी मुनाफे को आगे बढ़ाने के लिए छंटनी कर रही है।

reliance jio

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने तकरीबन 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी और भी कर्मचारियों को बाहर करने जा रही है। तकरीबन 9000 और कर्मचारियों को प्लेटफॉर्म को बाहर किया जाएगा।

रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म के जरिए अपने मुनाफे को बढ़ाना चाहती है, इसी के चलते कंपनी से कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार जिन 1000 कर्मचारियों को बाहर किया गया है उसमे 500 एग्जीक्युटिव हैं, जो कॉर्पोरेट ऑफिस में काम कर रहे थे। इन लोगों से कुछ दिन पहले इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर करने की योजना बना रही है। बता दें कि जियोमार्ट बहुत कम कीमतों पर सामान को उपलब्ध कराता है। जिसकी वजह से पारंपरिक दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

लेकिन अब जियो मार्ट मुख्य रूप से मुनाफा बढ़ाना चाहता है और नुकसान को कम करना चाहती है। यही वजह है कि कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

रिलायंस जियो मार्ट देश का सबसे बड़ा बी2बी मार्केट है, जहां 3500 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी ने ई-कॉमर्स ने बड़ी संख्या में देशभर में अपने स्टोर खोले हैं।

गौर करने वाली बात है कि देशभर में बिग बाजार के स्टोर का रिलायंस ने अधिग्रहण किया था, जिसकी वजह से कंपनी ने देशभर में अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाने में सफलता हासिल की थी।

हालांकि बिग बाजार को रिलायंस पूरी तरह से अधिग्रहण नहीं कर पाई थी, सिर्फ इसके स्टोर्स की लीज अपने नाम ट्रांसफर की थी। अमेजन के साथ विवाद के चलते बिग बाजार की डील पूरी नहीं हो पाई। फिलहाल बिग बाजार कंगाली की प्रक्रिया से गुजर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+