Jio को लगा जोर का झटका, प्लान महंगे होने के बाद 1 महीने में 1.29 करोड़ ग्राहकों ने कहा बाय-बाय
Jio को लगा जोर का झटका, प्लान महंगे होने के बाद 1 महीने में 1.29 करोड़ ग्राहकों ने कहा बाय-बाय
नई दिल्ली, 18 फऱवरी । रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा किया। प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी होने का असर दिखने लगा है। रिचार्ज प्लान की कीमतों में तेजी आने के बाद से जियो के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। जहां जियो को सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है तो वहीं बीएसएनएल को इसका लाभ मिला है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में जियो के यूजर्स की संख्या 1.29 करोड़ घट गई है।

जियो को झटका
पिछले साल दिसंबर में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की। प्लान महंगे होने का असर अब जियो के सब्सक्राइबर्स पर दिखने लगा है। जियो के यूजर्स की संख्या में भारी कमी आई है। सिर्फ दिसंबर 2021 में जियो ने 1.29 करोड़ यूजर्स गंवा दिए। जहां जियो को नुकसान हुआ तो वहीं इसका लाभ बीएसएनएल को मिला है। इस दौरान BSNL को 1.1 मिलियन नए ग्राहक मिले है। इस दौरान वोडाफोन आइडिया ने दिसंबर 2021 में 16.14 लाख ग्राहक खो दिए, तो एयरटेल के पास 4.75 लाख ग्राहकों का लाभ मिला है।

सबसे ज्यादा नुकसान जियो को
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक प्लान महंगे होने का सबसे ज्यादा असर जियो पर पड़ा है। हालांकि दिसंबर में एयरटेल के प्लान सबसे अधिक महंगे हुए, लेकिन ग्राहक छोड़ने के मामले में सबसे ज्यादा नुकसान जियो को हुआ है। जियो के ग्राहकों की संख्या सिर्फ एक महीने में 1.29 करोड़ कम हो गई तो वहीं दिसंबर 2021 में 8.54 मिलियन लोगों ने अपने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी की सेवा के लिए पोर्ट करा लिया। जियो के यूजर्स की संख्या में आई इस गिरावट के बाद अब जियो के पास 41.57 करोड़ रह गए तो वहीं वोडाफोन आइडिया के पास अब 26.55 करोड़ ग्राहक बचे हैं। जबकि एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 35.57 करोड़ हो गई है।

किस कंपनी की हुई चांदी
ट्राई के आंकड़े के मुताबिक जियो ने जहां 1.29 करोड़ यूजर्स खोए तो वहीं एयरटेल ने दिसंबर 2021 में 4.5 लाख नए यूजर्स हासिल किए हैं। वहीं वोडाफोन आईडिया को 16 लाख ग्राहकों ने छोड़ दिया। जहां इन निजी कंपनियों को नुकसान हुआ तो वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को इसका फायदा हुआ है।
10 मार्च को लॉन्च हो सकता है LIC IPO, जानें क्या होगा इश्यू प्राइस












Click it and Unblock the Notifications