10 मार्च को लॉन्च हो सकता है LIC IPO, जानें क्या होगा इश्यू प्राइस

नई दिल्ली, 17 फरवरी। देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है। LIC का आईपीओ जल्द ही पेश होने वाला है। लोग बेसब्री से इस एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं खबरें आ रही है 10 मार्च 2022 को इसे लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले सरकार ने इसकी जानकारी सेबी को देकर अनुमति मांगी है। सरकार ने सेबी के सामने आईपीओ के दस्तावेजों को सब्मिट कर दिया है। उम्मीद की जा रही है 10 मार्च को इसे बाजार में लिस्ट कर दिया जाएगा।

 LIC IPO Latest Update: LIC IPO will launch on 10 March, Know about issue price and other detail

खबरें आ रही है कि एलआईपीओ के आईपीओ को 10 मार्च 2022 को लॉन्च किया जा सकता है और 14 मार्च से निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। एलआईसी आईपीओ का इश्यू साइज 65000 करोड़ का हो सकता है। वहीं इसका इश्यू प्राइस 2000 से 2100 रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। एलआईसी की ओर से 13 फरवरी को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करवा दिया गया था।

आपको बता दें कि एलआईसी की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इश्यू प्राइस अभी तय नहीं है। बाजार में इस आईपीओ को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं कहा जा रहा है कि एलआईसी के आईपीओ में उसके पॉलिसीधारकों को रिजर्वेशन मिलेगा। पॉलिसीधारकों के लिए 3.16 करोड़ शेयर रिजर्व रहेंगे। इस आईपीओ साइज 31,62,49,885 शेयर का होगा, जिसका मूल्य 65,416.29 करोड़ रुपए के बराबर रहने की उम्मीद है। इस आईपीओ में एलआईसी पॉलिसीधारकों को एलआईसी के कर्मचारियों को 10 फीसदी रिजर्वेशन मिलने की उम्मीद है। वहीं एंकर शेयर के तौर पर 8.06 करोड़ शेयर रिजर्व होंगे, जिसकी मूल्य 16,935.18 करोड़ रुपए के बराबर हो सकता है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर के तौर पर 5.37 करोड़ शेयर और गैर-संस्थागत निवेशक के तौर पर 4.03 करोड़ शेयर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+