जियो के इस प्लान में मिल रहा है रोजाना 5GB डाटा, महीने में 140GB डाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मार्केट में आने के बाद से ही यूजर्स को हर रोज 1GB डाटा देने का ऐलान किया था। बाद में यूजर्स की जब डाटा खपत बढ़ने लगी तो जियो ने उनके लिए हर रोज 1.5GB डाटा, 2GB डाटा यहां तक कि 3GB डाटा देने वाले प्लान लॉन्च किए। लेकिन क्या आपको पता है रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए एक रोजाना 5GB डाटा वाला प्लान भी लॉन्च किया है।

जियो का रोजाना 5GB डाटा वाला प्लान
रिलायंस जियो ने ज्यादा डाटा यूज करन वाले यूजर्स के लिए एक रोजाना 5GB डाटा वाला प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में जियो यूजर्स को 28 दिनों में हर रोज 5GB यानी की महीने में 140GB डाटा दे रहा है।

799 रुपये का है ये प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान की कीमत 799 रुपये की है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 5GB डाटा के अलावा अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो का हर रोज 1.5GB प्लान
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 1GB डाटा वाले सभी प्लान को बंद कर यूजर्स को उतने ही पैसे में रोजाना 1.5GB डाटा देने का ऐलान किया है। जियो के 399 रुपये प्लान की बात की जाए तो इस प्लान में जियो यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1.5GB डाटा दे रहा है। साथ ही यूजर्स को फ्री एसएमएस, कॉलिंग औऱ रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications