सिर्फ 1 रुपये में 14 दिन ज्यादा वैलिडिटी दे रहा है Jio, जानिए ये धांसू प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने लगभग सभी प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। इसके साथ ही जियो के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान है जिसमें सिर्फ 1 रुपये ज्यादा देने पर यूजर्स को 14 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिल रही है। ये प्लान उन जियो के उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है जो लंबे समय में एक बार रिचार्ज कराना पंसद करते हैं।

ये है जियो का वो प्लान
जियो का ये प्लान है 398 रुपये का। दरअसल, जियो ने अपने 26 जनवरी के मौके पर प्रतिदिन 2GB वाले कई प्लान लॉन्च किए थे। इसी में 398 रुपये का प्लान भी शामिल था। इस प्लान में जियो यूजर्स को प्रतिदन 2GB की डेली लिमिट के साथ 70 दिनों में 140GB डाटा मिलता था। लेकिन इसके साथ जियो ने एक 399 रुपये का प्लान भी पेश किया था।

सिर्फ 1 रुपये में 14 दिन ज्यादा वैलिडिटी
जियो ने 398 रुपये के प्लान के साथ एक 399 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। खास बात यह है कि जियो के 399 रुपये प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। मतलब अगर आप एक रुपये ज्यादा देकर 399 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपके पहले से 14 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5GB डाटा ही मिलेगा।

7 दिन ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान भी
इसी तरह रिलायंस जियो के पास एक 448 रुपये और 449 रुपये का। जहां जियो के 448 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है वहीं सिर्फ 1 रुपये ज्यादा 449 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 91 दिन की है। यानी की 7 दिन ज्यादा। हां लेकिन दोनों प्लान में एक अंतर हैं। जहां जियो के 448 रुपये के प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB डाटा मिलेगा वहीं 449 रुपये के प्लान में आपको 1.5GB डाटा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications