Jio ने लॉन्च किया Dhan Dhana Dhan ऑफर, फ्री में उठाएं IPL मैचों का मजा
नई दिल्ली। Reliance Jio अक्सर अपने बेहतरीन प्लान और ऑफर की वजह से जाना जाता है। जियो ने एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए क्रिकेट मैच का फ्री में मजा लेने का बेहतरीन इंतजाम कर दिया है। अगर आप जियो के ग्राहक है तो IPL 2020 के मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप जियो के इस ऑफर की मदद से आप घर बैठे आराम से मैच का आनंद उठा सकते हैं। कंपनी ने IPL मैचों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

Jio का नया ऑफर
जियो ने IPL 2020 को ध्यान में रखते दो प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो ( Reliance Jio) ने दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किया है। जियो का ये प्लान खासकर क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर पेश किया है। रिलायंस जियो ने Dhan Dhana Dhan ऑफर के तहत दो नए प्लान पेश किए हैं। इस प्लान के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

499 रुपए और 777 रुपए वाला प्लान किया पेश
रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए धन धना धन ऑफर के तहत 499 रुपए और 777 रुपए वाले दो प्लान पेश किए हैं। टेलीकॉम कंपनी ने IPL 2020 के मैचों को देखते हुए ये प्लान पेश किए हैं। जियो यूजर्स को इन दोनों प्लान्स में डिज्नी+हॉटस्टार VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री में मिल रहा है। यानी इस प्लान को लेकर आप 1 साल तक Hot Star एक साल तक मुफ्त में देख सकते हैं। IPL मैचों का प्रसारण आप बिना कुछ खर्च किए हॉटस्टार पर देख सकेंगे। अगर कीमत की बात करें तो डिज्नी+हॉटस्टार VIP के सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 399 रुपए का खर्च करना होगा।

क्या है इस प्लान में खास
जियो के 499 रुपए वाला प्लान एक टॉप अप प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को वॉइस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 56 दिन है। वहीं 777 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं यूजर्स को 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार VIP( Disney+ HotStar VIP) का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications