रिलायंस जियो का असर: एयरटेल ने 4जी डाटा पैक्स के घटाए दाम
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के असर को देखते हुए दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने भी उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए खास ऑफर शुरू किए हैं। इस कड़ी में सबसे पहला नाम एयरटेल का है।

एयरटेल ने घटाए डाटा पैक्स के दाम
एयरटेल कंपनी ने अपने 4जी और 3जी डाटा पैक्स की दरों में बड़ी कटौती की है। ये कटौती 80 फीसदी तक की गई है। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने एक विशेष योजना के तहत उपभोक्ताओं को एक जीबी डाटा 51 रुपये की दर से देना शुरू किया है।
कंपनी की ओर से बताया गया कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए एयरटेल उपभोक्ता को पहली बार 1498 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जिसके तहत उन्हें 1 जीबी 4जी या 3जी डाटा मिलेगा, 28 दिनों के लिए मान्य होगा।
इस डाटा के खत्म होने के बाद एयरटेल उपभोक्ता 51 रुपये प्रति एक जीबी (4जी या 3जी) की दर से डाटा पैक रिचार्ज करा सकते हैं। यह छूट उपभोक्ताओं को 12 महीने तक मिलेगी। इस दौरान वह कितनी बार भी रिचार्ज करा सकते हैं।
रिलायंस जियो का असर
वर्तमान में एयरटेल की ओर से 259 रुपये में एक जीबी 3जी/4जी डाटा 28 दिन की वैधता के साथ दिया जा रहा है।
एयरटेल ने एक और योजना की शुरूआत की है जिसके तहत उपभोक्ता को 748 रुपये से रिचार्ज कराना होगा, इसमें उन्हें एक जीबी 4जी/3जी मोबाइल डाटा मिलेगा।
इस डाटा पैक के खत्म होने के बाद उपभोक्ता अगले 6 महीने तक 99 रुपये के रिचार्ज पर एक जीबी 3जी/4जी डाटा प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications