Reliance Jio effect: वोडाफोन ने पेश किए 458 और 509 रुपए के दो शानदार प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा मिलेगा ये सब भी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो को तगड़ी टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने दो नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इनमें एक प्लान 458 रुपए का है और दूसरा प्लान 509 रुपए का है। कंपनी के ये प्लान वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। कंपनी के ये दोनों ही प्लान अलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा दे रहे हैं। रोमिंग में भी आपको मुफ्त कॉलिंग मिलेगी और 100 मैसेज रोजाना मिलेंगे। 458 रुपए के वोडाफोन के प्लान में कंपनी 70 दिन की वैधता दे रही है, जबकि 509 रुपए के प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जा रही है। यानी वोडाफोन के इन दोनों प्लान में सिर्फ वैधता का फर्क है। इनमें मिलने वाले फायदे एक जैसे ही हैं।

ये है रोजाना की सीमा
यूं तो कंपनी के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है, लेकिन इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके तहत आप रोजाना अधिकतर 250 मिनट तक बात कर सकते हैं और पूरे सप्ताह में अधिकतर 1000 मिनट तक बात कर सकते हैं। अगर आपकी रोजाना कॉलिंग की सीमा अधिक होती है उसके लिए आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

जियो के इन दो प्लान को मिलेगी टक्कर
वोडाफोन के ये दो प्लान रिलायंस जियो के 459 रुपए और 509 रुपए के प्लान को टक्कर देंगे। दोनों ही प्लान में बिना किसी सीमा को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। 459 रुपए के प्लान में आपको रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा, जबकि 509 रुपए के प्लान में रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। 459 रुपए के प्लान की वैधता 84 दिनों की है जबकि 509 रुपए के प्लान की वैधता 49 दिनों की है।

38 रुपए का प्लान भी लाया है वोडाफोन
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपना छोटा रिचार्ज पैक पेश किया है। मात्र 38 रुपए के इस रिचार्ज पैक में कॉलिंग और डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता दी जा रही है। कंपनी ने इस रिचार्ज पैक को वोडाफोन छोटा चैंपियन पैक का नाम दिया है। भले ही दाम कम हो, लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। इस रिचार्ज पैक के तहत यूजर्स को 100 मिनट लोकल और एसटीडी की कॉलिंग मिल रही है। कॉलिंग के साथ-साथ 100एमबी डेटा भी मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications