वर्क फ्रॉम होम में नहीं होगी Data की दिक्कत, Jio के इस प्लान में रोजाना मिल रहा है 2 जीबी डेटा, जानें बेस्ट प्लान के बारे में....

वर्क फ्रॉम होम में नहीं होगी Data की दिक्कत, Jio के इस प्लान में रोजाना मिल रहा है 2 जीबी डेटा, जानें बेस्ट प्लान के बारे में....

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से अधिकांश लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में आपको बेस्ट डेटा प्लान की तलाश है तो आपके लिए Reliance Jio लेकर आया है बेस्ट प्लान। जियो के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। जियो के पास ऐसे कई प्लान हैं, जो वोडाफोन और एयरटेल की तुलना में कुछ बेहद सस्ते हैं। आइए आपको जियो के इन्हीं प्लान के बारे में बताते हैं।

 जियो का बेस्ट प्लान

जियो का बेस्ट प्लान

जियो ने ऐसे कई प्लास पेश किए हैं, जो आपको कम पैसे में बेहतर सर्विस दे रहे हैं। उन प्रीपेड प्लान की बात करेंगे जिनमें 2 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। इन प्लान में आपको बाकी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले कम पैसा चुकाना होता है। यानी कम पैसे में बाकी टेलिकॉम कंपनियों से बेहतर डेटा और फायदा मिलता है। अगर जियो के 249 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ-साथ जियो से जियो पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और नॉन-जियो नेटवर्क पर 1000 FUP मिनट मिलते हैं। यूजर्स को इसी कीमत में बाकी टेलिकॉम कंपनियों जैसे ही एयरटेल, वोडाफोन पर 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग समेत फ्री SMS का ऑफर भी मिल रहा है।

 किसका प्लान सबसे बेस्ट

किसका प्लान सबसे बेस्ट

अगर जियो के 444 वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में जियो यूजर्स को रोजाना 56 दिनों तक 2जीबी डेटा मिलता है। साथ ही साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और नॉन-जियो नेटवर्क पर 1000 मिनट FUP मिलते हैं। वहीं जियो के रिलायंस जियो के 555 रुपए वाले प्लान में बी यूजर्स को रोजाना 2जीबी डेटा मिल रहा है। इस प्लान में 2 जीबी डेटा के साथ-साथ 100 एसएमएस और जियो टू जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

 किसके पास कौन सा प्लान

किसके पास कौन सा प्लान

अगर Vodafone-Idea के प्लान की बात करें तो इनके पास 299 रुपए, 449 रुपए और 699 रुपए वाले प्लान उपलब्ध है, इसमें यूजर्स के पास क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। वहीं Airtel के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 298 रुपए के प्लान, 56 रुपए की वैलिडिटी वाले 449 रुपए के प्लान और 84 दिनों की वैधता वाले 698 रुपए वाले प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+