Jio का बजा डंका, एयरटेल को पछाड़कर बनी दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से टेलिकॉम सेक्टर में डंका बजाया है। जियो ने भारतीय एयरटेल को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़े टेलिकॉम कंपनी का ताज हासिल किया है। ट्राई द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक ग्राहकों की संख्या के आधार पर जियो ने भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। TRAI द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में जियो का कस्टमर बेस 32.29 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी 27.80 फीसदी पहुंच गई है।

इसके साथ ही जियो ने एयरटेल को पछाड़ दिया, जबकि वोडाफोन-आइडिया ने पहले स्थान पर खुद को बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया के 39.75 करोड़ ग्राहक हैं, वहीं इसकी बाजर में 33.36 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं तीसरे नंबर की कंपनी भारती एयरटेल के पास 32.03 करोड़ ग्राहक और 27.58 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।
गैरतलब है कि लॉन्चिंग के साथ ही जियो ने अपने प्री ऑफर से लोगों को आकर्षित कर लिया। जियो ने मई में 81.80 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इस दौरान वोडाफोन-आइडिया 56.97 लाख करोड़ और एयरटेल ने 15.08 लाख करोड़ ग्राहक कम हुए है।












Click it and Unblock the Notifications