Reliance Jio के 4 धांसू प्लान, सभी में मिलता है हर रोज 2GB डाटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान में कई बड़े बदलाव किए हैं। जियो ने अपने हर रोज 1.5GB डाटा वाले 4 प्लान में बदलाव करते हुए अब इनमें यूजर्स को हर रोज 2GB डाटा देने का ऐलान किया है। साथ ही 98 रुपये का एक किफायती प्लान भी लॉन्च किया है जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा मिल रहा है। आगे जानिए जियो के हर रोज 2GB डाटा वाले सभी प्लान।

जियो 198 रुपये का प्लान

जियो 198 रुपये का प्लान

जियो के 198 रुपये प्लान में यूजर्स को 2GB की डेली लिमिट के साथ 28 दिनों में 56GB डाटा मिलता हैं। 2GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

जियो 398 रुपये का प्लान

जियो 398 रुपये का प्लान

जियो के 398 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB डाटा, यानी कि 70 दिन में 140GB डाटा मिलेंगे। साथ ही अन्य प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

जियो 448 रुपये का प्लान

जियो 448 रुपये का प्लान

जियो के 448 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB डाटा, यानी कि 84 दिन में 168GB डाटा मिलेंगे। साथ ही अन्य प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

जियो 498 रुपये का प्लान

जियो 498 रुपये का प्लान

हर रोज 2GB डाटा वाला जियो का ये सबसे महंगा प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 182GB डाटा मिलेंगे। डाटा के साथ इस प्लान में भी यूजर्स को 91 दिनों तक यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हर रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

जियो 98 रुपये का प्लान

जियो 98 रुपये का प्लान

अगर आप जियो के कम कीमत वाले प्लान चाहते हैं तो इसके लिए जियो ने 98 रुपये का एक छोटा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 2GB डाटा मिलता है। साथ ही 28 दिनों तक सभी तरह की फ्री कॉलिंग, 300 फ्री एसएमएस के साथ जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+