2GB डाटा पैक: सभी कंपनियों से सस्ता है Reliance Jio का प्लान, एयरटेल का 50 रुपये महंगा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने कई प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। साथ ही कई नए प्रीपेड भी लॉन्च किए हैं। जियो अब अपने यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये में प्रतिदिन 2GB डाटा दे रहा है। जियो के अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनियां जैसे- एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया भी अपने यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा वाले प्लान ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते किसके प्लान की है कितनी कीमत और कौन है सबसे बेहतर ..

जियो का है सबसे सस्ता
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये में प्रतिदिन 2GB डाटा ऑफर कर रहा है। इस पैक में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स को रोजना 100 एसएमएस भी फ्री में मिलेंगे। जियो के इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी जियो के इस पैक में यूजर्स को कुल 56GB डाटा मिलेंगे। जियो का ये प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी किफायती है।

एयरटेल का 2GB डाटा प्लान
एयरटेल का प्रतिदिन 2GB डाटा वाला सबसे किफायती प्लान 349 रुपये का है। एयरटेल के प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

वोडाफोन का 2GB डाटा प्लान
वहीं अगर वोडाफोन के 2GB डाटा प्लान की बात की जाए तो वोडाफोन के प्लान की कीमत 348 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 2GB डाटा मिलने के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेंगी।

आइडिया का 2GB डाटा प्लान
आईडिया का 2GB डाटा प्लान सभी कंपनियो से थोड़ा महंगा है। आइडिया का 2GB डाटा प्लान की कीमत 357 रुपये है। इस प्लान में आइडिया अपने यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की फ्री सुविधा दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications