रिलायंस इंडस्ट्रीज को तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 20,539 करोड़ का मुनाफा
नई दिल्ली, 21 जनवरी: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा कमाया है। शुक्रवार को कंपनी की ओर से कहा गया है कि तीसरे क्वार्टर में उसका शुद्ध मुनाफा 38 फीसदी बढ़ा है। कंपनी को 20,539 करोड़ (2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का प्रोफिट हुआ है। वहीं कंपनी का सकल राजस्व (ग्रोस रिवेन्यू) 31 दिसंबर, 2021 में खत्म हुए क्वार्टर में 52.2 प्रतिशत बढ़कर 209,823 करोड़ (28.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा है। कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने इस पर खुशी जाहिर की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तीसरी तिमाही के नतीजों पर मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस के ओटूसी में काफी सुधार हुआ है। ये 38.7 फीसदी बढ़कर 13,530 करोड़ हो गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के तहत डिजिटल सेवाओं के कारोबार ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। जियो का ग्राहक आधार तीसरी तिमाही की समाप्ति पर 42 करोड़ 10 लाख हो गया था। पिछले 12 महीनों के दौरान जियो नेटवर्क से एक करोड़ ग्राहक जुड़े। प्रति यूजर प्रति माह डेटा और कॉलिंग में इजाफा हुआ है। रिलायंस रिटेल ने दिसंबर 2021 की तिमाही के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक राजस्व जुटाया है।












Click it and Unblock the Notifications