रिलायंस ने फ्यूचर ग्रुप के साथ हुई 24,713 करोड़ की डील को किया रद्द
नई दिल्ली, 23 अप्रैल: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फ्यूचर ग्रुप के साथ किए गए 24,713 करोड़ रुपए के सौदे को खत्म कर दिया है। शनिवार को रिलायंस की ओर से कहा गया है कि एफआरएल के सुरक्षित ऋणदाताओं ने प्रस्तावित योजना के खिलाफ मतदान किया है। सौदे को सुरक्षित कर्जदाताओं की बैठक में मंजूरी नहीं मिलने के चलते इसे क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इस डील को रद्द किया जा रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया है कि ग्रुप के सिक्योर्ड क्रेडिटल्स ने फ्यूचर ग्रुप के साथ डील जारी रखने के खिलाफ वोट किया है। ऐसे में अब फ्यूचर ग्रुप की फ्यूचर रिटेल को खरीदने के लिए रिलायंस की खुदरा इकाई के बीच जो 24713 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था, वह खत्म हो गया है। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप की फ्यूचर रिटेल और अन्य लिस्टेड कंपनियों ने अपने शेयरधारकों व क्रेडिटर्स से डील पर मुहर लगाने का प्रस्ताव रखा था, जो खारिज हो गया।
2020 में हुई थी डील
फ्यूचर ग्रुप ने अगस्त 2020 में बताया था कि फ्यूचर ग्रुप रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेग्मेंट्स की 19 कंपनियों को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के हाथों बेचने के लिए करीब 24713 करोड़ डील हुई है। ये डील दो साल भी नहीं चल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications