रिलायंस और गूगल के नए जियोफोन नेक्स्ट की घोषणा, पहली बार ये खास सुविधा, EMI ऑफर

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: रिलायंस ने अपने नए जियो फोन नेक्स्ट को बाजार में उतारने का ऐलान कर दिया है। इस फोन को जियो और गूगल ने मिलकर डिजाइन किया है। जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें प्रगति ओएस का फीचर है। जियोफोन नेक्स्ट में इसके अलावा भी कई फीचर दिए गए हैं। इसको खरीदने के लिए शुरू में डाउन पेमेंट के तौर पर 1999 रुपए ही देने होंगे बाकि ईएमआई से दे सकते हैं।

Recommended Video

    JioPhone Next जियो के पहले Smartphone के बारे में जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
     दिवाली पर होगा लॉन्च

    दिवाली पर होगा लॉन्च

    रिलायंस जियो और गूगल ने कहा है कि जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से बाजार में पर मिलने लगेगा। पहले इस फोन की बिक्री 10 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कमी रह जाने के चलते इसके लॉन्च को आगे बढ़ाना पड़ा। कंपनी अपने इस फोन को मेड फॉर इंडिया स्मार्टफोन कह रही है। जियोफोन नेक्‍स्‍ट रिलायंस रिटेल के देशभर में मौजूद जियोमार्ट डिजिटल रिटेल स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध होगा।

    फोन में क्या खासियत

    फोन में क्या खासियत

    कंपनी की ओर से कहा गया है कि जियोफोन नेक्स्ट पुराने जियोफोन 2 की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। जियोफोन नेक्सट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. इसका स्क्रीन साइज 5.45 इंच मल्टीटच है. रेजोलूशन एचडी है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 विद एंटीफिंगरप्रिंट कोटिंग है। इसके साथ माइक्रो USB और 3.5mm का स्टैंडर्ड ऑडियो जैक दिया गया है। एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज, 3500mAh की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट है।

    खरीदने के लिए ईएमआई प्लान

    इस स्‍मार्टफोन को 1,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। ग्राहक बाकी का पैसा 18 या 24 महीने में किस्‍तों पर दे सकेंगे। पहले प्लान में ग्राहक को 18 महीनों के लिए 350 रुपए और 24 महीनों के लिए 300 रुपए देनें होंगे। ग्राहक को प्लान के साथ 5 जीबी डेटा और 100 मिनट प्रतिमाह वॉयस कॉलिंग मिलेगी। वहीं 18 महीने की किस्त लेने पर 500 और 24 महीने की किस्त बनवाने पर 450 रुपए प्रतिमाह भरने होंगे। इस प्लान के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। कंपनी का कहना है कि पहली बार किसी स्मार्टफोन पर इस तरह से ईएमआई का विकल्प दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+