Jio ने चुपके से दोबारा शुरू किए ये 4 प्लान, पहले किया था बंद, जानिए
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने दिवाली के बाद अपने चार 4G प्लान को बंद कर दिया था। इसमें जियो का सबसे बड़ा 9,999 रुपये का प्लान और सबसे छोटा 19 रुपये का प्लान शामिल था। इसके अलावा जियो ने अपने लोकप्रिय 309 और 349 रुपये के प्लान को भी बंद कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को जियो ने इन सभी प्लान को चुपसे से दोबारा अपने वेबसाइट पर रीचार्ज लिस्ट में शामिल कर लिया। आइए जानते हैं जियो ने इन चारों 4G प्लान में क्या बदलाव किया है ..

रुपये 9,999 वाले प्लान की वैलिडिटी हुई कम
जियो ने अपने 9,999 रुपये वाले प्लान को दोबारा शुरू तो कर दिया है लेकिन इस बार इसकी वैलिडिटी और डाटा दोनों कम कर दिया है। पहले जियो के इस प्लान में यूजर्स को 13 महीने की वैलिडिटी के साथ 780 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब नए प्लान में यूजर्स को सिर्फ 360 दिन वैलिडिटी मिलेगी साथ ही डाटा भी अब सिर्फ 450 जीबी ही मिलेगा।

जिन्होंने रिचार्ज कराया उनका क्या?
रिलायंस जियो ने अपने प्लान में 19 अक्टूबर से बदलाव किए हैं। ऐसे में अगर आप ने 19 अक्टूबर से पहले अपने जियो नंबर को रीचार्ज कराया है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको प्लान के मुताबिक ही सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी। लेकिन प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद आप दोबारा इस प्लान को रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। आपको रीचार्ज के लिए जियो के अन्य किसी प्लान का चयन करना पड़ेगा।

रुपये 499 का प्लान भी आया दोबारा
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दोबारा 499 रुपये के प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान के मुताबिक ग्राहकों को 1 जीबी की डेली लिमिट के साथ 91 दिनों में 91 जीबी 4G डाटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होगी। इस प्लान को जियो का अबतक का सबसे धांसू प्लान माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications