अमेरिकी तूफान की वजह से बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में इसकी कीमत 80 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 70.47 पैसे प्रति लीटर है। कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार आ रही उछाल की वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन इसकी असली वजह अब सामने आई है।

 Reason behind the Price Hike of Petrol and diesel

दरअसल अमेरिका में आए तूफान की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। जानकारों की माने तो अमेरिका में आए तूफान की वजह से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े है। दरअसल पिछले दिनों अमेरिका में लगातार तूफान रहे है। पहले ह्यूस्टन फिर टेक्सास में हैरी तूफान, फिर फ्लोरिडा में इरमा तूफान ने अमेरिका के व्यापार गतिविधियों को प्रभावित किया और इसकी वजह से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ी। इसके साथ-साथ ही पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर उत्पाद शुल्क और वैट की वजह से पेट्रोल की कीमत बढ़ी है।

जानकार मानते हैं कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में सुधार होगा। उनका मानना है कि तूफान के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत नीचे आएगी, जिसका असर पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर होगा और दाम घटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+