मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IREO ग्रुप के चैयरमैन ललित गोयल को ED ने किया गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IREO ग्रुप के चैयरमैन ललित गोयल को ED से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 16 नवंबर। रियल इस्टेट कंपनी आईआरईओ के चेयरमैन ललित गोयल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने ललित गोयल को गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को उनसे इस मामले में लंबी पूछताछ हुई, जिसके बाद उन्हें आज दोबारा बुलाया गया। आज पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि साल 2010 में ललित गोयल ने 73 मिलियन अमेरिकी डॉलर को अलग-अलग ट्रस्ट में ट्रॉसफर किए थे,जिसे लेकर ईडी मामले की जांच कर रही थी।
Recommended Video

आईआरईओ दिल्ली-एनसीआर के बड़े रियल इस्टेट कंपनियों में शामिल हैं। इसस पहले पिछले हफ्ते भी ललित गोयल को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया था, जब वो अमेरिका भागने के फिराक में थे। ईडी ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जिसक आधार पर पिछले गुरुवार को उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ललित गोयल के खिलाफ, करीब 7 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का मामला है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। ललित गोयल का नाम पैंडोरा पेपर लीक में भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications