RBI जल्द जारी करेगा 5 और 10 रुपए का नया सिक्का

आरबीआई ने ऐलान किया है कि जल्द ही वो 5 रुपए और 10 रुपए के नए सिक्के जारी करेगा।

नई दिल्ली। रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने जल्द ही 5 और 10 रुपए के नए सिक्के जारी करने की बात कही है। आरबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125 साल पूरा होने पर 10 रुपए का नया सिक्का जारी करने की बात कही है तो वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150 वर्ष पूरे होने पर 5 रुपए का नया सिक्का जारी करने की बात कही है।

 RBI to issue new Rs 5 and Rs 10 coins

रिजर्व बैंक के अनुसार दस रुपये के नये सिक्के पर राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत का फोटो होगा और इसके साथ '125 वर्ष' अंकित होगा। इतना ही नहीं नए सिक्के पर 125वीं वर्षगांठ के समारोह का लोगो भी होगा।
वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150साल पूरा होने पर आरबीआई ने 5 रुपए के नए सिक्के को जारी करने की बात कही है। इस सिक्के पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की इमारत का फोटो होगी। वहीं सिक्के पर अंग्रेजी में 1866-016 अंकित होगा।

आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नए सिक्के जारी होने के बावजूद पुराने सिक्के पहले की तरह की बाजार में चलते रहेंगे और पूरी तरह से मान्य होंगे। कोई भी पुराने सिक्कों को लेने से इंकार नहीं कर सकता है। आरबीआई के मुताबिक अगर किसी ने पुराने 10 रुपए के सिक्के लेने से इंकार किया तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+