अभी भी लोगों ने दबा रखे हैं 8,470 करोड़ रुपये के 2000 के नोट, RBI ने जारी किया ये आंकड़ा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। अब RBI ने इसे लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है।

RBI के मुताबिक चलन से बाहर किए जाने के 9 महीने बाद भी हजारों करोड़ मूल्य के ये बड़े नोट मार्केट में मौजूद हैं, जिनकी वापसी अभी तक नहीं हो पाई है।

withdrawal of Rs 2000 denomination banknotes

भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते 19 मई को ये 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से बाहर किए जाने का ऐलान किया था। उस वक्त 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।

अब रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 29 फरवरी 2024 तक बाजार में 97.62% बैंकनोट वापस आ गए हैं। RBI के मुताबिक बाजार में मौजूद इन नोटों की कुल कीमत 8,470 करोड़ रुपये है।

वहीं, अब तक 2.38 फीसदी नोट हैं जो अब तक जनता के पास हैं, जिन्हें अब तक आरबीआई के बैंकिंग कार्यालयों या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) के जरिए वापस जमा नहीं कराया जा सका है।

रिजर्व बैंक ने ये भी कहा है कि 2000 के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। नवंबर 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को बंद करके 2000 रुपये के बैंक नोट लाए गए थे।

आपको बता दें कि 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के बाद RBI ने 23 मई 2023 से इन नोटों को वापस करने के लिए लोगों को सुविधा दी थी। RBI ने इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई थी। हालांकि इस तारीख तक भी बड़ी संख्या में गुलाबी नोट मार्केट में मौजूद थे, जिसके बाद इस डेटलाइन को आगे बढ़ाया भी गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+