RBI से आज मिलेगी खुशखबरी, घट सकती है आपकी EMI!
रिजर्व बैंक अगर रेपो रेट में कटौती करता है तो इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। कटौती से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन सस्ता हो जाएगा।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद आज पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है।

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हुई थी। उम्मीद है कि आरबीआई रेपो रेट में कम से कम 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
रिजर्व बैंक अगर रेपो रेट में कटौती करता है तो इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। कटौती से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन सस्ता हो जाएगा।
आपको बता दें कि फिलहाल रेपो रेट 6.25 प्रतिशत है। 8 नवंबर को हुए नोटबंदी के फैसले के बाद सरकारी और प्राइवेट बैंकों में बड़ी संख्या में रकम जमा हुई है।
बैंकों में बड़ी संख्या में जमा रकम को देखते हुए यह अनुमान पहले से लगाए जा रहे थे कि बैंक लोन की ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications