5 अक्टूबर से फिर से बढ़ेगी आपकी EMI,आरबीआई बढ़ा सकता है रेपो रेट
नई दिल्ली। अगले महीने से आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। जी हां RBI ने जिस तरह के संकेत दिए हैं उससे अगले महीने से आप पर EMI का बोझ बढ़ सकता है। होम लोन, कार लोन के ईएमआई बढ़ सकते हैं। बैंकों से मिलने वाले लोन महंगे हो सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बैठक में रेपो रेट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अगर ऐसा होता है तो 5 अक्टूबर से आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

बढ़ेगा कर्ज का बोझ
डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में लगातार गिरावट आने के साथ-साथ देश में महंगाई दर तय सीमा में रखने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा।

क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट
रॉयटर्स की ओर से अर्थशास्त्रियों के बीच कराए गए एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक में रेपो रेट बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसकी बैठक 5 अक्टूबर को होनी हैं, माना जा रहा है कि इस बैठक में रेपो रेट बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। जानकारों का मानना है कि इस साल कम से कम एक बार और रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है।

रेपो रेट में हो सकती है बढ़ोतरी
जानकारों के मुताबिक इस साल में एक बार और रेपो रेट में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसमें 0.25 फीसदी बढ़ोतरी की जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो लगातार तीसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि 5 अक्टूबर की बैठक में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.75 फीसदी किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस साल में अब तक रुपए में 14 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। जिससे चालू खाते का घाटा भी बढ़ने की आशंका गहरा गई है। ब्याज दरें बढ़ाए जाने से रुपए को सहारा मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications