2000 रुपए के नोटों को लेकर आई बड़ी खबर, SBI ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा

Recommended Video

    2000 rupees note हो जाएंगें Ban, SBI की Report में हुआ खुलासा । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट जारी किए, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही 2000 के नोट को बंद किया जा सकता है। एसबीआई की रिपोर्ट में 2000 के नोट को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक या तो आरबीआई इस नोट को वापस ले सकती है या फिर उसकी छपाई रोक सकती है।

    बंद हो सकते हैं 2000 रुपए के नोट

    बंद हो सकते हैं 2000 रुपए के नोट

    एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने 8 दिसंबर 2017 तक 15,78,700 करोड़ रुपए के उच्च मूल्‍यवर्ग वाले नोटों की छपाई की है, लेकिन उनमें से केवल 2,46,300 करोड़ रुपए मूल्‍य के नोटों को बाजार में उतारा। एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई या तो 2000 रुपए के नोटों की छपाई रोक सकता है या फिर उसे वापस ले सकता है।

    लोकसभा में सरकार का बयान

    लोकसभा में सरकार का बयान

    आपको बता दें कि 8 दिसंबर को सर्कुलेशन में ऊंचे मूल्‍य वाले करेंसी नोटों का मूल्‍य 13,324 अरब रुपए था। वहीं लोकसभा में वित्त मंत्रालय की ओर से जा नकारी दी गई थी कि 8 दिसंबर तक 500 रुपए के 16 अरब 95 करोड़ 70 लाख नोट और 2000 रुपए के 3 अरब 65 करोड़ 40 लाख नोट छापे गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने 2643 अरब रुपए मूल्‍य बड़े नोटों को बाजार में नहीं भेजा।

    2000 के नोट को लेकर चुनौती

    2000 के नोट को लेकर चुनौती

    2000 के नोटों को लेकर ईकोफ्लैश ने कहा है कि ऊंचे मूल्य के नोट को लेनदेन में काफी चुनौती होती है। ऐसे में हो सकता है कि आरबीआई ने स्थिति को सामान्‍य बनाने के लिए पहले नोटों को काफी मात्रा में छपाई करवाई और बाद में 2000 रुपए के नोटों की छपाई रोक दी हो। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद आरबीईआई ने पहली बार 2000 के नोट जारी किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+