Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बड़ी खबर: आरबीआई ने RBL समेत इन बैंकों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर

बड़ी खबर: आरबीआई ने RBL Bank पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर

नई दिल्ली, 28 सितंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक और बैंक पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीएल बैंक (RBL Bank) पर बैंकिंग अधिनियमों की अनदेखी के कारण भारी भरकम जुर्माना लगाया है। आरबीएल ने बैंकिंग अधिनियमों की अनदेखी की, जिसके कारण RBI ने बैंक पर ये पेनेल्टी लगाई है। बैंकिंग नियामकीय अनुपालन में खामियों, बैंकिंग नियमन अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी करने के चलते बैंक पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

 RBL बैंक पर लगा जुर्माना

RBL बैंक पर लगा जुर्माना

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई बैंक की जांच की और पाया कि बैंक द्वारा बैंकिंग नियामकीय के निर्देशों का पालन नहीं किया हैं, जिसके कारण बैंक पर जुर्माना लगाया गया है। बैंक पर जुर्माना लगाने से पहले उसे नोटिस जारी कर ये पूछा गया कि क्यों न उसके द्वारा बैंकिंग निर्देशों की अनदेखी और बैंकिंग नियमन अधिनियम के प्रावधानों को पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाए। बैंक को जारी कारण बताओ नोटिस के बाद उसके जवाब ने नाखुश होकर उसपर ये फाइन लगाया गया है।

 इस सहकारी बैंक पर लगा जुर्माना

इस सहकारी बैंक पर लगा जुर्माना

आरबीएल बैंक के अलावा जम्मू-कश्मीर राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड पर भी जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक पर भी बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 के तहत बैंकिंग नियमों की अनदेखी के चलते 11 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं इससे पहले भी RBI ने दो और बैंकों पर नियमों की अनदेखी के कारण 79 लाख का जुर्माना लगाया। आरबीआई ने अपना सहकारी बैंक पर 79 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने मुंबई के अपना सहकारी बैंक बैंक पर एनपीए की निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते जुर्माना लगाया है। 31 मार्च 2019 को बैंक का निरिक्षण किया गया, जिसमें कई गड़बड़ी सामने आई। पहले अपना सहकारी बैंक को नोटिस भेजा गया और फिर 79 लाख का जुर्माना लगाया है।

 क्या होगा खाताधारकों पर असर

क्या होगा खाताधारकों पर असर

आरबीआई द्वारा आरबीएल बैंक, अपना बैंक या जम्मू कश्मीर के सहकारी बैंक पर लगा गए इस जुर्माने का उसक ग्राहकों पर असर नहीं होगा। इस जुर्माने का ग्राहकों के साथ बैंक की ओर से किए गए किसी भी लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़गा। खाताधारकों की जमापूंजी बैंक मं पूरी तरह सुरक्षित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+