Paytm को जोरदार झटका, RBI ने पेमेंट्स बैंक पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह
Paytm को जोरदार झटका, RBI ने लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम को बड़ा झटका लगा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने नियमों की अनदेखी के चलते देश के अग्रणी पेमेंट्स बैंकों में शामिल पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड यानी पीपीबीएल पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

पेटीएम पेमेंट बैंक पर जुर्माना
आरबीआई ने पेटीम पेमेंट बैंक पर लगाए गए जुर्माने की जानकारी दी और कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण पेमेंट एंड सेटलमेंट की धारा 26(2) के तहत पेटीएम पेमेंट बैंक पर जुर्माना लगाया गया है। पेमेंट बैंक के पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट के नियमों में अनदेखी और उल्लंघन के कारण ये कार्रवाई की गई है। आरबीआई ने मामले की जांच की, जिसके बाद पेमेंट बैंक को नोटिस भेजकर कारण पूछा गया। जवाब से असंतुष्ट रहने के बाद बैंक पर 1 करोड़ का जुर्मााना लगाय गया है।
हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरबीआई कई बैंकों पर जुर्माना लगा चुका है। हाल ही में आरबीआई ने वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विसेज पर 27.8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं इससे पहले SBI पर 1 करोड़ रुप का जुर्माना लगाया। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक समेत कई बैंकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications