RBI गर्वनर शक्तिकांत दास बोले- Digital Rupee आसान, सहज, निर्बाध बॉर्डर पार पेमेंट की सुविधा देगा
Digital Rupee डिजिटल मुद्रा की गोपनियता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही इस डिजिटल करेंसी को लेकर लोगों के कई सवाल है।
वहीं मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने डिजिटल मुद्रा के बारे में बात करते हुए दावा किया कि CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) के बारे में सोच में बड़ा बदलाव आया है।

गर्वनर दास ने कहा सीबीडीसी में बॉर्डर पार से भुगतान की सुविधा प्रदान करने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा डिजिटल करेंसी यानी सीबीडीसी आसान, सहज, निर्बाध बार्डर पार भुगतान की भी सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष CBDC से उत्पन्न होने वाली बड़ी वित्तीय चुनौतियों पर भी काम कर रहा है।
जानें कहा आरबीआई गर्वनर ने बोली है ये बात
गुजरात के गांधीनगर में भारतीय जी 20 प्रेसीडेंसी के अंतर्गत आयोजित थर्ड जी 20 की बैठक जिसमें वित्त मंत्रियों और बैंक गवनर्स (एफएमसीबीजी) ने हिस्सा लिया, आरबीआई गर्वनर गर्ग ने इस मौके पर ये बयान दिया।
गर्वनर दास ने कहा सीबीडीसी एक नई करेंसी है और इसका मतलब दुनिया भर में करेंसी सिस्टम में एक मूलभूत परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा डिजिटल करेंसी वर्तमान समय की जरूरत है।
डिजिटल करेंसी को लेकर सोच में बदलाव आया है
आरबीआई गर्वनर दास ने कहा डिजिटल करेंसी को लेकर विश्व स्तर पर सोच में बदलाव आया है। बड़ी संख्या में जी20 सदस्यों के साथ-साथ ऐसे देशों द्वारा भी मान्यता दी जा रही है जो सदस्य नहीं हैं।
उन्होंने कहा भारत की डिजिटल करेंसी एक अहम aspect है जिसे एफएमसीबीजी को विचार करना चाहिए और इसे अधिक गंभीरता से देखने की जरूरत है।
#WATCH | "CBDCs are a new currency and it will mean a fundamental change in the currency system, in the system of money across the world. It is something which is a part of the process, the process has started which needs some time," says RBI Governor Shaktikanta Das on CBDCs… pic.twitter.com/ooZAgcEyQu
— ANI (@ANI) July 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications