क्रिप्टोकरेंसी को लेकर RBI गवर्नर की चेतावनी, साल 2022-23 में लॉन्च होगी डिजिटल करेंसी

नई दिल्ली। 10 फरवरी। बजट 2022-23 में केंद्र सरकार ने आरबीआई की डिजिटल करेंसी की घोषणा की। आरबीआई की डिजिटल करेंसी को लेकर आर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से भी अहम जानकारी दी गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से निवेशकों को भारत में प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी से पैदा होने वाले खतरों को लेकर चेतावनी दी तो वहीं ये भी कहा कि साल 2022-23 में आरबीआई की डिजिटस रूपी को लॉन्च किया जाएगा।

 RBI Digital Rupee will be launched in the year 2022-23, Cryptocurrency is privately created & it is a threat to financial stability: RBI Governor Shaktikanta Das

आरबीआई गवर्नर ने मॉनिटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी देश की अर्थव्यवस्था और देश की वित्तीय स्थिति के लिए खतरा हैं। आरबीआई गवर्नर ने निवेशकों को आगाह करते हुए कहा कि हमने प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पहले भी आगाह किया था। अभी भी हम इस बात को दोहरा रहे हैं कि कि इन निजी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश खतरों से भरा है।

जो लोग इस एसेट्स में पैसे निवेश कर रहे हैं, उन्हें इस जोखिम के खतरे से खुद निपटा होगा, आरबीआई की कोई जिम्मेदारी नहीं है। निवेशकों को इन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले इसके जोखिमों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें निवेश करने का फैसला खुद निवेशक अपनी जिम्मेदारी पर करें, उन्होंने कहा कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आरबीआई की ओर से किसी तरह का नियम नहीं बनाया गया है।

आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी में कहा कि हम करीब डेढ़ साल से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी पर काम कर रहरे हैं उन्होंने कहा कि हम जल्दाबाजी में नहीं हैं। हमारा फोकस इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। गौरतलब है कि आरबीआई ने इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+