पुराने नोट व सिक्कों की खरीद-बिक्री को लेकर RBI ने जारी किया अलर्ट, डूब सकती हैं लाखों की रकम
नई दिल्ली अगस्त 04: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पुराने बैंक नोट और सिक्कों की खरीद/बिक्री के संबंध में झूठे ऑफर्स के जाल में फंसने को लेकर चेतावनी जारी की है। केंद्रीय बैंक ने एक अलर्ट जारी करके लोगों से अपील की है कि वे पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद फरोख्त वाले फर्जी ऑफर्स के झांसे में न आएं। बता दें कि इन दिनों ऑनलाइन पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद को लेकर कई तरह से स्कैम चल रहे हैं। जिसके जाल में सैंकड़ों लोग फंस चुके हैं।

पुराने नोट व सिक्कों की खरीद-बिक्री करने वालों को अलर्ट
आरबीआई की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग धोखाधड़ी से आरबीआई के नाम/लोगो का इस्तेमाल कर लोगों से शुल्क/कमीशन/टैक्स की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यमों से पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री के फर्जी ऑफर दिए जा रहे हैं। बैंक का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है और वह किसी से कभी भी चार्ज या कमीशन नहीं मांगता है।

जारी किया बयान
केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने इस तरह के लेनदेन के लिए अपनी ओर से शुल्क/कमीशन लेने के लिए किसी संस्थान/फर्म/व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया है। बैंक ने लोगों को ऐसे तत्वों से बचने की सलाह दी है जो पैसे ऐंठने के लिए फर्जी ऑफर्स के जरिए भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का इस्तेमाल करते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने बयान में आम जनता को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि इस तरह के झूठे और धोखाधड़ी वाले ऑफर्स से बचें, जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नाम का उपयोग कर आपसे गलत तरीके से धन की उगाही कर रहे हैं।

डिजिटल प्लेटफार्म पर कई ऐसी वेबसाइट्स मौजूद हैं
दरअसल डिजिटल प्लेटफार्म पर कई ऐसी वेबसाइट्स मौजूद हैं जिनपर पर पुराने सिक्कों को बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाया जा रहा है। आजकल साल 2002 में भारत सरकार की ओर से जारी किए गए इस एंटीक सिक्के की काफी डिमांड है। इसके बदले आप लाखों रुपए कमा सकते हैं। वहीं जो पुराने जमाने के सिक्के थे, उनको भारतीय रिजर्व बैंक ने बंद कर दिया है। उनकी भी भारी डिमांड है।

माता वैष्णो देवी के सिक्के की अधिक डिमांड
अगर आपके पास 5 और 10 रुपये के वो सिक्के हैं, जिस पर माता वैष्णो देवी की तस्वीर बनी हुई थी, तो आपकी किस्मत खुलने वाली है। ये सिक्के 2002 में जारी किए गए थे। मौजूदा वक्त में ई-कॉमर्स साइटों पर इनको खोजा रहा है। हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की काफी मान्यता है। जिस वजह से लोग इन सिक्कों की तलाश कर रहे हैं। कुछ साइटों पर इनके दाम 20 से 50 हजार रुपये तक रखे गए हैं।

100 साल से भी ज्यादा पुराने सिक्कों लाखों में बिकते हैं
माता वैष्णो देवी के सिक्के के अलावा 1 रुपये के एक खास सिक्के की भी काफी ज्यादा डिमांड है। ये सिक्का 1913 में जारी किया गया था। अभी जो सिक्के जारी होते हैं, वो मिश्र धातुओं के रहते हैं, जबकि 1913 वाला सिक्का शुद्ध चांदी का था। जिसे विक्टेरियन कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है। ये 100 साल से भी ज्यादा पुराना होने की वजह से बहुत ही रेयर है, जिस वजह से Indiamart वेबसाइट पर इसकी कीमत 24 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications