अगर App से लेते है बैंक बैलेंस की जानकारी तो हो जाएं सावधान
नयी दिल्ली। अगर आप मोबाईल एप के जरिए अपने बैंक खाते में जमा पैसों की जानकारी हासिल करते हैं तो सावधान हो जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक ने जनता को सावधान करते हुए उन्हें इन एप से बचने की सलाह दी है। आरबीआई के मुताबिक उन्होंने अभी तक ऐसा कोई सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन पेश नहीं किया है, जिसकी मदद से लोग विभिन्न बैंक खातों में अपनी जमा धनराशि का पता लगा सकें।

आरबीआई ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा पता चला है कि इन दिनों व्हाट्सएप पर ऐसा सॉफ्टवेयर एप चर्चा में है, जिससे ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा धनराशि का पता लगा सकते हैं। इस एप पर आरबीआई का लोगो लगा है और यह मोबाइल नंबर या कॉल सेंटर नंबर के साथ कई बैंकों में सूचीबद्ध है।
लेकिन आरबीआई ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अब तक कोई ऐसा एप तैयार नहीं किया है। आरबीआई ने ये साफ कर दिया है कि उनकी चेतावनी के बाद इस एप के इस्तेमाल का जोखिम और इसकी जिम्मेदारी जनता की होगी.'












Click it and Unblock the Notifications