जल्‍द सार्वजनिक किए जाएंगे बड़े लोन डिफॉल्‍टर्स के नाम: जेटली

रिजर्व बैंक ऑफ ऐसे लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को को तैयार कर रहा है, जो बैंकों का पैसा लेकर बैठ गए हैं।

नई दिल्ली। बैंक से कर्ज लेकर उसे न चुकाने वाले डिफॉल्टर्स की अब खैर नहीं। जल्द ही उनका नाम सार्वजनिक किया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ ऐसे लोन डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट को को तैयार कर रहा है, जो बैंकों का पैसा लेकर बैठ गए हैं। इस लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंतिम रूप देने के बाद इस लिस्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। बड़े बैंक डिफॉल्टर्स के नाम सामने लाए जाएंगे और उनपर शोध अक्षमता और दिवाला कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 RBI at advanced stage of preparing list of top loan defaulters: Arun Jaitley

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को सरकारी बैंकों के प्रमुखों के एक बैठक के बाद ये जानकारी दी। बैठक के बाद वित्‍त मंत्री ने बताया कि सरकार और सरकारी बैंकों के आपस में विलय पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि आरबीआई ऐसे डिफॉल्‍टर्स की लिस्‍ट तैयार कर रहा है, जिनके कर्ज का निपटान करने के लिए इनसोल्‍वेंसी एंड बैंकरप्‍सी कोड प्रक्रिया की आवश्‍यकता है।

जेटली ने बताया कि जल्द ही ऐसे डिफॉल्‍टर्स के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा डिफ्लॉटर्स आयरन, स्‍टील और पावर सेक्‍टरों में हैं। सबसे ज्‍यादा लोन 21 सरकारी बैंकों का फंसा हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2016-17 में सार्वजनिक बैंकों ने 574 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि साल 2014-15 में सरकारी बैंकों को कुल 37,823 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+