मित्तल परिवार के दो सदस्य भारत में बढ़ा रहे पिज्जा का व्यापार

नई दिल्ली (ब्यूरो)। रमित मित्तल और अतुल्य मित्तल। दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। हां, दोनों भतीजे हैं देश के खरबोंपति उद्योगपतियों के। रमित भतीजे हैं भारती एयरटेल के चेयरमेन सुनील भारती मित्तल के। अतुल्य भतीजे हैं स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के। खास बात यह है कि दोनों ही भारत में पिज्जा का व्यापार बढ़ा रहे हैं।

अब रमित और अतुल्य पिज्जा बेच रहे हैं। हैरान मत होइये। हम मजाक नहीं कर रहे। रमित के पास फ्रेंचाइज है पिज्जा एक्सप्रेस की भारत तथा साउथ एशिया के लिए। उधर, अतुल्य के पास फ्रेंचाइज हैं पापा जॉन इन इंडिया की। ये दोनों पिज्जा बेचने वाली कंपनियां हैं। बेहद नामवर कंपनियां हैं।

दिल्ली और मुंबई में

रमित का कॉरपोरेट आफिस दिल्ली में हैं, तो अतुल्य का मुंबई के नारीमन पाइंट पर। दोनों का कहना है कि देश में पिज्जा की एक खास उम्र के यंगस्टर्स में मांग बढ़ती जा रही है। वे उसी वर्ग को कैटर करने के लिए पिज्जा बाजार में आए हैं।

डिग्री MBBS की और बेच रहे हैं पिज्जा

रमित के पिता राकेश भारती मित्तल भारती एयरटेल के डायरेक्टर हैं। उधर, अतुल्य के पिता विनोद मित्तल स्टील कारोबारी हैं। हालांकि विनोद मित्तल का अपने भाई के कारोबार से कोई लेना -देना नहीं है। दोनों अपने पिज्जा के बिजनेस को देश के कोने-कोने में लेकर जाने की इच्छा रखते हैं।

बढे़गा बिजनेस

जानकारों का कहना है कि देश में जिस तरह से यंगस्टर्स के बीच पिज्जा को पसंद किया जाने लगा है, उसे देखते हुए रमित तथा अतुल्य के कारोबार का लंबी छलांग लगाना तय है। दोनों बेहद महत्वाकांक्षी हैं। दोनों फिलहाल अपना सारा फोकस अपने बिजनेस पर लगाना चाह रहे हैं। दोनों की चाहत है कि वे देशभर में अपने पिज्जा आउटलेट खोल लें। सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों अपनी कंपनी के पिज्जा को बनते हुए देखते हैं। उसके स्वाद से लेकर क्वालिटी पर नजर रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+