Railways: ट्रेन के सफर में फिल्म, टीवी सीरियल देखने का मजा, रेलवे ने इन ट्रेनों में शुरू की नई सर्विस

नई दिल्ली, 11 फरवरी। ट्रेन का सफर अब मनोरंजन से भरा होगा। सफऱ में आप बोर नहीं होंगे। मध्य़ रेलवे ने यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब मुंबई के लोकल ट्रेनों में लोग सफर के दौरान फिल्में, टीवी सीरियल का मजा ले सकेंगे। महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के सफऱ को मनोरंजक बनाने के लिए मध्य रेलवे ने शुक्रवार ने इस नई सर्विस की शुरुआत कर दी है। सबसे खास बात ये कि इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा।

 रेलवे ने शुरू की नई सर्विस

रेलवे ने शुरू की नई सर्विस

रेलवे की इस पहल से अब आपका सफऱ मनोरंजन से भरा होगा। मुंबई लोकल ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। उनकी सुविधा और सफर को और आकर्षक बनाने के लिए मध्य रेलवे ने शुक्रवार से लोकल ट्रेनों में Content on Demand सर्विस की शुरुआत की है । ये सर्विस पूरी तरह फ्री हैं, यानी यात्रियों को इस सर्विस के लिए कोई अतिरिक्त किराया या चार्ज नहीं देना होगा। फिल्म और सीरियल के अलावा आप बिना इंटरनेट डेटा खर्च किए शॉपिंग कर सकते हैं।

 कैसे देख सकते हैं सफर के दौरान फिल्में

कैसे देख सकते हैं सफर के दौरान फिल्में

मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि मध्य रेलवे ने नॉन फेयर रेवेन्यू के तहत इस नई सर्विस की शुरुआत की है, जिसकी मदद से यात्री फोन के जरिए फिल्मों, टीवी सीरियल या शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन में एक ऐप डाउनलोड करना होगा। रेलवे ने 165 लोकल ट्रेनों में इसकी शुरुआत कर दी है।

 फोन में डाउनलोड करना होगा ये ऐप

फोन में डाउनलोड करना होगा ये ऐप

आप अगर सफर के दौरान मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं को आपको अपने फोन में एक ऐप डाउऩलोड करना होगा। आपको प्ले स्टोर में जाकर सुगर बॉक्स ऐप डाउनलोड करना है, जिसके बाद अपने मोबाइल नंबर के जरिये लॉगिन करना होगा। जैसे ही आप लॉगइऩ करेंगे तो ये ऐप WiFi कनेक्ट करने का विकल्प दिखाएगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आप सफऱ के दौरान फिल्म, टीवी सीरियल, जो देखना चाहें देख सकते हैं। आपको इस सर्विस के लिए कुछ पे करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए किसी इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। बिना अपना इंटरनेट खर्च किए आप सफर के दौरान इसके मजे ले सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने इंफोटेनमेंट सर्विस वाले हर एक कोच पर एक डिवाइस लगाया गया है, वहीं बाकी ट्रेनों में इसे लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+