बस हाथ के इशारे से खुल जाएंगे घर से लेकर कार तक के दरवाजे
नई दिल्ली। यूं तो आपने बहुत सी फिल्मों में देखा होगा कि कोई जासूस अपने शरीर के अंदर एक चिप फिट कर लेता है और फिर उसकी मदद से उसे सैटेलाइट के जरिए ढूंढ़ा जा सकता है।
ऐसे कारनामे जेम्स बॉन्ड, मिशन इमपॉसिबल और ऐसी ही जासूसी फिल्मों में देखने को अक्सर मिल जाते हैं। जरा सोचिए अगर रोजमर्रा के कामों में इस चिप का इस्तेमाल होने लगे तो कैसा होगा।

यूरोप में शुरू हुआ चलन
यूरोप में कई जगहों पर लोग अपने हाथ में सिलेंडर जैसी शीशे की एक चिप लगवा रहे हैं, जिससे स्मार्टफोन, गाड़ी, घर का दरवाजा, माटरसाइकिल और अन्य कई चीजें एक्टिवेट या यूं कहें कि अनलॉक हो जाते हैं। अभी इस तकनीक का इस्तेमाल भारत में नहीं हो रहा है, लेकिन जल्द ही यह तकनीक भारत में भी आ जाएगी।

अब कभी नहीं खोएगी आपकी चाबी
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको कई तरह के कार्ड हर वक्त अपने साथ नहीं रखने होंगे। साथ ही आपको घर की चाबी या अपनी गाड़ी की चाबी भी अपने साथ नहीं रखनी होगी। इस तरह से जब यह तकनीक भारत में आ जाएगी तो आपको अपने घर की चाबी या गाड़ी की चाबी खोने का भी डर नहीं रहेगा, क्योंकि ये सारी चीजें आप बस अपना हाथ दिखाकर ही अनलॉक कर लेंगे।

ये नाम है इस चिप का
इस चिप को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (RFID) कहते हैं, जो आरएफआई तकनीक के आधार पर काम करती है। इस छोटी सी चिप में बहुत सारी जानकारी जमा की जा सकती है, जिसे आसानी से आपके शरीर में भी लगाया जा सकता है। इसे सामान्यतः आपके हाथों में लगाया जाता है। अधिकतर लोग इसे हाथ के पिछले हिस्से पर अंगूठे और उंगली के बीच के मांसल भाग में लगवाते हैं।

चंद सेकेंडों में लग जाती है ये
आप सोच रहे होंगे कि इसे शरीर में लगाने के लिए किसी ऑपरेशन की जरूरत पड़ती होगी। आपको बता दें कि यह चिप आपके शरीर में लगाने में महज कुछ सेकेंड लगते हैं। यानी मिनट भर से भी पहले आपके शरीर में इस चिप को लगा दिया जाता है। यह चिप बहुत अधिक बड़ी नहीं होती है। इसका आकार महज किसी चावल के दाने जितना बड़ा होता है।

50 हजार लोग कर रहे हैं इस्तेमाल
इस चिप कोई भी लगा सकता है, लेकिन अगर कोई विशेषज्ञ ही इस चिप को लगाए तो ज्यादा अच्छा है। इसे लगाने में महारत हासिल कर चुके लोग अगर इस चिप को किसी के शरीर में लगाते हैं तो इससे इंफेक्शन का खतरा भी बहुत कम रहता है।
इस बात का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है कि आखिर दुनिया भर में कितने लोग इस चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पूरी दुनिया में करीब 30,000 से 50,000 लोग इस तकनीक को इस्तेमाल कर रहे हैं।

कुछ समय तक इधर-उधर खिसकती है चिप
एक बार जब चिप शरीर में लगा दी जाती है तो इसे एडजस्ट होने में कुछ समय लग सकता है। दरअसल, चिप लगाने के बाद अक्सर यह चिप अपनी जगह से इधर-उधर खिसकती है, जब तक कि उसे अपने हिसाब से एकदम सही जगह न मिल जाए। हालांकि, इससे कोई दिक्कत नहीं होती है। जिन भी लोगों ने इस चिप को लगवाया है वे इससे काफी खुश हैं।

ये सारे काम कर सकती है ये चिप
इस चिप का इस्तेमाल करके घर का गेट खोला जा सकता है, फोन अनलॉक किया जा सकता है, अपनी गाड़ी के लॉक दरवाजे को खोल सकते हैं, कुछ एयरपोर्ट पर तो आप इस चिप के इस्तेमाल से ही अपनी पहचान कंफर्म कर सकते हैं और इसके अलावा भी इस चिप के हर वो काम आसान हो जाएगा, जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी चिप का इस्तेमाल होता है।












Click it and Unblock the Notifications