Q3 में GDP ग्रोथ ने तोड़े रिकार्ड्स, दिखा शेयर मार्किट पर शानदार असर, Sensex-Nifty में जबरदस्त उछाल

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को जारी किए गए जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए। ये आंकड़े दिसंबर तिमाही के थे। ये आंकड़ों बेहतरीन थे और पहले के सभी पूर्वानुमानों को पीछे छोड़ते हुए शानदार दिख रहे हैं।

जारी आकड़ों के अनुसार Q3 में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रिकॉर्ड 8.4 फीसदी से हुई है। इसका असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 1 मार्च को शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिल रही है।

Share Market

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) जहां 1000 की छलांग लगाकर कारोबार कर रहा है, तो वहीं एनएसई का निफ्टी में भी 300 अंक का उछाल देखा गया है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 72,606 के स्तर पर ओपन हुआ और दो घंटे के कारोबार के दौरान ही इसमें 1000 फीसदी से ज्यादा उछाल देखा गया।

सुबह 11:30 बजे सेंसेक्स 1,026.21 अंक, 1.42 फीसदी की उछाल के साथ 73,526.51 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। बीते बिजनेस डे, गुरुवार, 29 फरवरी को Sensex 72,500.30 पर क्लोज हुआ था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी तूफानी तेजी देखी गई। ये 308.85 अंक या 1.40 फीसदी की जोरदार तेजी लेते हुए 22,291.65 के लेवल पर जा पहुंचा। निफ्टी पिछले दिन 21,982.80 पर बंद हुआ था जिसकी तुलना में शुक्रवार को 22,048 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई।

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के पीछे की वजह गुरुवार को आए GDP के आंकड़े माने जा रहे हैं। भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसकी रफ्तार का अंदाजा India Q3 GDP के आंकड़े से भी लगाया जा सकता है। सरकार द्वारा गुरुवार को जारी किया गया डाटा तमाम पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा बेहतर रहा है। दिसंबर तिमाही में देश की इकोनॉमी 8.4 फीसदी की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+