Retail inflation: महंगाई से अभी राहत नहीं, सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.41 फीसदी पर पहुंचा

Retail inflation: सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.41 फीसदी पर पहुंचा, पांच महीने से सबसे उच्चतम स्तर पर

Retail inflation, महंगाई के मोर्चे पर अभी राहत नहीं मिलने वाली है। सितंबर में एक बार फिर से महंगाई दर में तेजी देखने को मिल रही है। सितंबर 2022 में खुदरा महंगाई की दर 7.41 फीसदी पर पहुंच गया है। बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक उपभोक्‍ता मूल्‍य आधारित महंगाई दर 7.41 फीसदी पर पहुंच गया, जो पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले अगस्‍त में खुदरा महंगाई 7 फीसदी रही थी।

 Price Hike: Retail inflation at 7.41% for September, highest in five months

जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने के कारण महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगस्त में जो आंकड़ा 7 फीसदी पर था, वो सितंबर 2022 में बढ़कर 7.41 फीसदी पर पहुंच गया है। ये लगातार नौंवा महीना है जब रिटेल महंगाई दर में तेजी आई है और ये आंकड़ा 6 के पार बना हुआ है।

महंगाई दर में तेजी की एक बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन का बाधित होना है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण सप्लाई चेन में रुकावट आई है, जिसके कारण मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है और कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि सरकार की ओर से महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी है। सरकार ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए कई वस्तुओं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है, जैसे चावल, गेहूं, आटा जैसे कई उत्पाद है, जिसके निर्यात पर प्रतिबंध जारी है, ताकि देश में इन वस्तुओं की मांग को पूरा किय़ा जा सके।

अगर बात करें महां-कहां महंगाई बढ़ी है तो फूड प्रोडक्ट्स के रेट में 40 फीसदी की तेजी आई है। अगस्त में खाद्य वस्‍तुओं की महंगाई दर 7.62 फीसदी था, जो सितंबर में बढ़कर 8.60 फीसदी पहुंच गया है। वहीं फ्यूल और बिजली की महंगाई दर अगस्त में 10.48 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 11.44 फीसदी पहुंच गई । इसके अलावा कोर सेक्टर की बात करें तो यहां महंगाई दर 6.1 फीसदी पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+