सोने की कीमत में हलचल, जानिए फिलहाल क्या है इसका भाव?
नई दिल्ली। सोने की कीमत में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत चढ़ने का असर भारतीय बाजार पर भी हुआ है। अक्टूबर में बाजार में आने वाले सोने का भाव लगभग 57 रुपए चढ़ा है। आइए जानते हैं सोने का भाव फिलहाल क्या चल रहा है?

सोने का भाव 30,960 रुपए प्रति 10 ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव बढ़ने से फ्यूचर ट्रेडर्स में आज सोने का भाव 57 रुपए चढ़ा और प्रति 10 ग्राम इसकी कीमत 30,960 रुपए हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में बाजार में आने वाले सोने की कीमत में 57 रुपए का उछाल आया है।
दिसंबर में डेलिवर होने वाले सोने का भाव
दिसंबर में डेलिवर होने वाले सोने की कीमत में 38 रुपए का उछाल आया और प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 31,076 रुपए हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में उछाल
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत में दूसरे दिन भी बढ़त हुई। सिंगापुर के बाजार में भी सोने की कीमत में 0.24 सेंट यानि 74 रुपए का उछाल आया।












Click it and Unblock the Notifications